रीठा साहिब में चट्टान से गिरा युवक, मौत
लघियाघाटी के चौड़ा पिता निवासी 38 वर्षीय चतुर सिंह पुत्र पान सिंह की रीठा साहिब से घर जाने के दौरान चट्टान से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह ग्रामीणों को लगी।
मृतक के चचेरे भाई त्रिलोक सिंह ने बताया कि चतुर सिंह मंगलवार देर शाम रीठा साहिब बाजार से अपने गांव चौड़ा पिता की ओर पैदल मार्ग से आ रहा था, संभवत: खराब पैदल मार्ग में पैर फिसलने से वह लगभग 80 मीटर नीचे बह रही गूल में जा गिरा, जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। त्रिलोक सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह कुछ मजदूर काम के लिए जा रहे थे तो उन्होंने चतुर सिंह को गूल में पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रीठा साहिब पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा। जहां मृतक के सव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है मृतक चतुर सिंह का एक 3 वर्षीय बेटा है, जो अपने परिवार का पालन पोषण करता था। चतुर की मौत से परिवार व गांव में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी