2.72 लाख रुपये के गांजे के साथ ऊधमसिंह नगर के दो तस्कर गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को 10.885 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 2,72,125 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मधुमक्खियों के झुंड ने रसोइये पर किया हमला -एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने रगड़गाड़ तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल संख्या यूके18-आर-9020 को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बाइक सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 10.885 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी वांछित

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतीक अली (32) पुत्र अब्दुल लतीफ, निवासी ग्राम पैगा, थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर और दानिश (32) पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी वार्ड नंबर एक, निजाद फॉर्म, जसपुर खुर्द, थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-पहाड़ की किशोरी को रुद्रपुर लाकर दुष्कर्म, पॉक्सो के तहत आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल तथा कांस्टेबल नीरज पाल और रविंद्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119