रामनगर की कोसी नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव -72 घंटे तक शिनाख्त के प्रयास
रामनगर। कोसी नदी में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नदी में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, कोसी नदी में स्थानीय बच्चों ने शव देखा। इसके बाद गांव पूछड़ी की मनोनीत ग्राम प्रधान अंजली रावत को इसकी सूचना दी गई, जिन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर कोतवाल सुशील कुमार और एसआई सोमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शुरुआती तौर पर शव की स्थिति देखकर डूबने से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी। 72 घंटे तक शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



जंगली मधुमक्खियों के हमले में रुद्रपुर निवासी युवक की मौत -इलाज के दौरान तोड़ा दम