UPNews-प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले तीन ड्रम -पुलिस ने बरामद किए पांच करोड़ रुपये

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में छापेमारी, राकेश यादव समेत दो हिरासत में; आयकर विभाग करेगा नकदी की गिनती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नवाबगंज क्षेत्र स्थित बरईपुर रामनगर गांव में जमीन के नीचे दबाकर रखी गई करोड़ों रुपये की नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक मकान के अंदर जमीन में दबे तीन नीले ड्रम बरामद किए हैं। इनमें कपड़े में लपेटकर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी गई थीं। पुलिस के मुताबिक, बरामद नकदी करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, गांव में रकम 60 करोड़ रुपये तक होने की चर्चा है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, मकान राकेश यादव उर्फ महाकाल का बताया जा रहा है। बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी के रुपये घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान गांव की बिजली कटवाई गई और संदिग्ध मकान की जांच की गई। तलाशी में जमीन के नीचे दबे तीन ड्रम मिले, जिनमें बड़ी संख्या में नोटों की गड्डियां रखी थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मधुमक्खियों के झुंड ने रसोइये पर किया हमला -एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

पुलिस ने नकदी जब्त कर मकान को सील कर दिया है। घर, बगीचे और आसपास की खाली जमीन को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर करीब 40 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बरामद रकम की गिनती आयकर विभाग की टीम द्वारा किए जाने की बात कही गई है।

परिवार के सदस्यों से पूछताछ

पुलिस के अनुसार, संबंधित मकान पुश्तैनी है और राकेश के छह भाई हैं। इनमें कुछ गांव में रहते हैं, जबकि अन्य बाहर रहते हैं। फिलहाल राकेश यादव और राजेश को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में अन्य लोगों को भी हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। पुलिस नकदी के स्रोत और पूरे मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, इंजीनियर इन्क्लेव में भवन सील

कोरोना के बाद गांव लौटकर खड़ा किया कारोबार

ग्रामीणों के मुताबिक, राकेश पुणे में अपने बहनोई और साले के साथ एक सर्राफा व्यापारी के यहां काम करता था। कोरोना काल के दौरान वे गांव लौट आए थे। इसके बाद राकेश द्वारा बड़ी मात्रा में जमीन खरीदने, ट्रैक्टर, डीजे और पिकअप वाहन लेने तथा करीब एक करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाने की चर्चा है। उसने सीमेंट और सरिया का कारोबार भी शुरू किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डिजिटल अरेस्ट में ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -लापरवाही पर बैंकों से मुआवजे पर विचार

ग्रामीणों का कहना है कि राकेश की संपत्ति में तेजी से हुई बढ़ोतरी को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं थीं। कुछ दिन पहले पड़ोसी के साथ विवाद के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिकायत की जांच के लिए एक दरोगा उसके घर पहुंचा था, जहां उसकी राकेश से बहस हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घर की जांच की और जमीन में दबाकर रखी गई नकदी बरामद हुई।

फिलहाल पुलिस नकदी के वास्तविक स्रोत, संपत्ति से जुड़े तथ्यों और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। बरामद रकम की गिनती तथा जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119