दारू पार्टी के दौरान युवक को होटल की छत से फेंका, गंभीर घायल
चम्पावत। क्षेत्र के कुछ युवक चौमेल क्षेत्र के धरमघर पहुंचे, जहां होटल में एक युवक के कुछ परिचित दोस्त मिल गए जो वहां के एक होटल की छत में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान लोहाघाट क्षेत्र के युवक भी उन लोगों के साथ बैठकर पार्टी करने लगे। सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान लोहाघाट क्षेत्र के एक युवक की पानी को लेकर उन लोगों से बहस हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान युवकों ने लोहाघाट क्षेत्र के अपने परिचित युवक को पड़कर होटल की छत से नीचे फेंक दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के साथी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए, जहां से उसे चंपावत जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल युवक को चंपावत से हल्द्वानी रिफर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक किमतोली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना पर रविवार को पुलिस पूछताछ के लिए होटल स्वामी व आरोपी युवकों को लोहाघाट थाने लाई है। पुलिस के मुताबिक अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की बात कर रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है संभवत रविवार को घायल युवक के परिजन लोहाघाट थाने में तहरीर दे सकते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार