उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील

खबर शेयर करें 👉

किच्छा, 24 सितंबर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऊधमसिंह नगर डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक चिकित्सा दस्तावेजों के संचालित पाए गए तीन क्लीनिकों को सील कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया माल बरामद

निर्देशों के तहत डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने किच्छा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने तीन क्लीनिकों में नियमों का पालन नहीं पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया।

बालाजी डेंटल क्लीनिक: निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में कोई अधिकृत चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। टीम के समक्ष क्लीनिक संचालन से संबंधित वैध पंजीकरण दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शराब के नशे में स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था चालक, रात्रि चेकिंग में पुलिस ने वाहन किया सीज

जगदंबा क्लीनिक: यहां अनिल शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा मरीजों का उपचार किए जाने की बात सामने आई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उसके पास उपचार करने के लिए आवश्यक वैध चिकित्सा डिग्री नहीं थी। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया।

संजीवनी क्लीनिक, बंडिया: डॉ. विकास ढाली के इस क्लीनिक की जांच के दौरान अस्पताल के पंजीकरण और चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को बंद कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन

सीएमओ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने कहा कि जिले में नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना वैध पंजीकरण या आवश्यक चिकित्सकीय योग्यता के संचालित पाए जाने वाले क्लीनिक और अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग आने वाले दिनों में अभियान को और तेज करेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119