उत्तराखंड : शराब के नशे में स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था चालक, रात्रि चेकिंग में पुलिस ने वाहन किया सीज
हल्द्वानी। रात्रि चेकिंग के दौरान शराब के नशे में खतरनाक तरीके से स्कॉर्पियो चलाने वाले चालक के खिलाफ हल्द्वानी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 23/24 सितंबर की रात हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने काले रंग की स्कॉर्पियो संख्या UK04 AQ 6161 को रोका। पुलिस के अनुसार वाहन चालक स्कॉर्पियो को खतरनाक तरीके से चला रहा था। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने चालक आशीष सुयाल पुत्र भुवन चंद्र सुयाल, निवासी गैस गोदाम रोड, कृष्णा विहार, मुखानी, नैनीताल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की और स्कॉर्पियो को सीज कर दिया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, कांस्टेबल कमलेश सिंह और कांस्टेबल 866 नापु भूपाल सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील
राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत
ग्राम प्रधान संगठन ने रमेश चंद्र जोशी को बनाया जिला सचिव -संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद