राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ललिता आर्या ने छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताया है।
“आओ जुड़ो, बदलाव का हिस्सा बनो” और “यूएसएफ बोलता नहीं, करके दिखाता है” जैसे नारों के साथ ललिता आर्या विद्यार्थियों से संपर्क कर समर्थन मांग रही हैं।
ये हैं प्रमुख चुनावी मुद्दे
ललिता आर्या ने महाविद्यालय में छात्र सुविधाओं और बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर कई प्राथमिकताएं सामने रखी हैं। इनमें—
- विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण।
- पर्याप्त एवं योग्य शिक्षकों की व्यवस्था।
- आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशालाओं का विकास।
- अद्यतन पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय की व्यवस्था।
- खेलकूद के लिए बेहतर मैदान और आवश्यक सुविधाएं।
- तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देना।
- दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के लिए सुगम परिवहन व्यवस्था।
ललिता आर्या ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनावी वादे करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर महाविद्यालय में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एकजुट होकर छात्र हितों के लिए मजबूत आवाज बनाने और उन्हें समर्थन देने की अपील की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील
ग्राम प्रधान संगठन ने रमेश चंद्र जोशी को बनाया जिला सचिव -संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद
उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया माल बरामद
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन