उत्तराखंड : दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद -तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

घटना 23 सितंबर की देर रात की है। पुलिस के अनुसार दिल्ली चाट की दुकान के पास छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान लेने आए ग्राहकों तथा सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ मारपीट की। मामले में दुकान स्वामी बिपिन चंद्र जोशी, निवासी जगदंबा नगर, भोटियापड़ाव ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, राम माधव बने उत्तराखंड प्रभारी

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 327/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 115(2), 191(1), 224(2) और 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर घटना में प्रकाश में आए युवकों की पहचान कर तलाश की गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा नियमानुसार धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण—

  1. आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर, पुत्र गोपाल सिंह, निवासी त्रिलोक नगर, लालडांट, मुखानी, उम्र 21 वर्ष।
  2. कवि नेगी, पुत्र भरत नेगी, निवासी मोती निवास, भोटियापड़ाव, निकट चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी।
  3. कार्तिक नागिला, पुत्र हरिश्चंद्र नागिला, निवासी गोरापड़ाव, निकट टाटा मोटर्स, हल्द्वानी।
  4. ईशान शर्मा, पुत्र वीरेंद्र शर्मा, निवासी तीनपानी, निकट मिलन बैंक्विट, शक्तिनगर, हल्द्वानी, उम्र 21 वर्ष।
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत, चालक हिरासत में

पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृपाल सिंह, चौकी भोटियापड़ाव, कांस्टेबल विजय भारद्वाज, कांस्टेबल मुकेश सिंह और कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119