सोडा खरीदने के झांसे में युवक ने दुकान से चुराए 1.75 लाख

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सोडा खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे  युवक  ने महिला को झांसे में ले काउंटर के पास रखा बैग चुरा ले गया। बैग में 1.75 लाख रुपये नगदी थी। जिसे सामान खरीदने के लिए रखा गया था। महिला का कहना है कि उन्होंने चोरी होने से कुछ देर पहले ही एक लाख रुपये उधार मंगवाए थे। राजपुर थाना क्षेत्र के भगवंतुपर में कुमकुम गुप्ता परचून की दुकान चलाती हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान मौजूद थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

इस दौरान एक युवक काउंटर पर पहुंचा। उसने एक सोडा पानी देने को कहा। महिला जैसे ही फ्रीज से सोडा लाने के लिए गई तो आरोपी काउंटर के पास रखा गए बैग चुराकर ले गए। महिला का कहना है कि बैग में करीब पौने दो लाख रुपये नगदी थी। जब तक महिला दुकान से बाहर आकर चिल्लाई आरोपी फरार हो चुका था। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आरोपी चोर की तलाश कर रही है। पास के एक सीटीवी फुटेज से उसका हुलिया पुलिस को मिल गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119