भालू के हमले में युवक गंभीर-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर l किशनपुर रेंज में गोविंदनगर पाड़ागांव से सटे जंगल क्षेत्र से सिडकुल में काम ढूंढने जा रहे युवक पर भालू ने हमला कर दिया l हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सितारगंज सीएचसी रेफर कर दिया। गोविंदनगर निवासी सुखदेव मृधा (19) पुत्र गणेश मृधा गोविंदनगर से पानू घाट के रास्ते सिडकुल की ओर जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

अचानक भालू ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। डॉ. संदीप कौर ने बताया कि युवक के दाएं हाथ में भालू के काटने के गहरे निशान हैं l हो सकता है कि उसकी दोनों हड्डियां टूट गई हो। घायल को रेफर कर दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119