Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। बाराकोट में छिड़ाबांस की पहाड़ी में एक युवक की गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।बाराकोट के छिड़ाबांस निवासी महेंद्र कुमार (27) पुत्र दर्शन राम शुक्रवार शाम को अपने मवेशियों को लेकर चारा चुगाने जंगल में गया था। इसी बीच पहाड़ी से उसका पैर फिसल गया और वह करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि अन्य ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से शव को निकाला। युवक बेरोजगार और अविवाहित था। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119