UK: दुकान जाने निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -चेहरे पर मिले चोट के निशान
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के दुलम गांव निवासी 70 वर्षीय डुंगर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 10 सितंबर को दुकान जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने 12 सितंबर को कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस के साथ ग्रामीणों, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने डुंगर सिंह की तलाश शुरू की। मंगलवार को घर से करीब 500 मीटर दूर उनका शव बरामद हुआ। शव के चेहरे पर चोट और घाव के निशान पाए गए हैं।
परिजनों ने डुंगर सिंह की मौत को भालू के हमले से जोड़ते हुए आशंका जताई है। हालांकि, उनकी मौत किस वजह से हुई, इसका वास्तविक कारण पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोप में युवक पर मुकदमा
उत्तराखंड : रास्ते में युवती को जबरन रोककर अश्लील हरकत का आरोप -कार सवार के खिलाफ मुकदमा
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद भट्ट