uttarakhand-घास काटने गई महिला को सांप ने डंसा -बरेली ले जाते समय मौत
खटीमा। घास काटने गई एक महिला की संदिग्ध रूप से सांप के डंसने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला को पैर में किसी जीव के काटने का आभास हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
वार्ड संख्या-19 पकड़िया ऊंची महुअट निवासी मंजू थापा (29) पत्नी अमित थापा मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। घास काटने के दौरान उसे पैर में किसी जीव के काटने का आभास हुआ। इसके बाद वह घास लेकर घर लौट आई। कुछ देर बाद उसे घबराहट होने लगी और तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस तथा वन विभाग को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने महिला की मौत सांप के डंसने से होने की आशंका जताई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
मृतका मूल रूप से बाराकोट, जिला चम्पावत की रहने वाली थी और पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। उसके पति अमित बैंक में चतुर्थ श्रेणी के दिहाड़ी कर्मचारी हैं। मंजू अपने पीछे सास, पति, 10 वर्षीय पुत्री नव्या और सात वर्षीय पुत्र हार्दिक को रोता-बिलखता छोड़ गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : रास्ते में युवती को जबरन रोककर अश्लील हरकत का आरोप -कार सवार के खिलाफ मुकदमा
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद भट्ट
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणपति विसर्जन के साथ गणेश चतुर्थी समारोह का समापन
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन पर शोक