उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोप में युवक पर मुकदमा
खटीमा। पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और शेयर करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी किशोर पंत की ओर से ग्राम नौसर निवासी सागर राजभर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा मोबाइल नंबर से जुड़े यूजरनेम ‘सिग्नल बॉय7988’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से अश्लील वीडियो अपलोड और शेयर किए जाने की शिकायत सामने आई थी।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK: जवाहर नगर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा -रेलवे स्टेशन के नीचे झोपड़ी से हत्यारोपित गिरफ्तार
उत्तराखंड : रास्ते में युवती को जबरन रोककर अश्लील हरकत का आरोप -कार सवार के खिलाफ मुकदमा