उत्तराखंड : रास्ते में युवती को जबरन रोककर अश्लील हरकत का आरोप -कार सवार के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर। घर जाते समय एक युवती को रास्ते में जबरन रोककर कार में अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी युवक की फोटो खींचने के साथ ही उसकी कार का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि नौ सितंबर को वह घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और उससे तरह-तरह के सवाल करने लगा। युवती के वहां से जाने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसे कार के अंदर देखने की बात कही और आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील हरकत की।
युवती ने आरोपी की फोटो अपने मोबाइल से खींच ली। फोटो खींचे जाने के बाद आरोपी युवक तेजी से कार लेकर मौके से फरार हो गया। युवती ने पुलिस को आरोपी की कार का नंबर भी उपलब्ध कराया है। उसने फोटो और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-घास काटने गई महिला को सांप ने डंसा -बरेली ले जाते समय मौत
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का एक दिया’ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद भट्ट
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गणपति विसर्जन के साथ गणेश चतुर्थी समारोह का समापन