रोडवेज बस की टक्कर से पिथौरागढ़ निवासी युवक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। रोडवेज बस की टक्कर से पिथौरागढ़ निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई , जबकि बाइक पर बैठा दूसरा साथी  घायल हो गया। बुधवार को चकरपुर के गन्ना सेंटर से पहले सामने से आ रही रोडवेज की बस से खटीमा से पिथौरागढ़ जा रहे बाइक सवार आशीष भट्ट और आयुष गोस्वामी  टकरा गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़े ट्रक को ओवरटेक करते ही सामने से आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे जा घुसे।  सूचना पर पुलिस ने रोडवेज की बस को पकड़ चौकी में खड़ा करा दिया। दोनों घायल युवकों को 108 से उप चिकित्सालय लाया गया‌ जहां दोनों की गंभीर हालत देखते हुए 108 से ही सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आशीष भट्ट पुत्र सुरेश भट्ट निवासी कासनी की मौत हो गई। वही साथी युवक आयुष गोस्वामी की हालत स्थिर बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक के परिजन पिथौरागढ़ से हल्द्वानी पहुंच गए है। गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119