अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, क्षेत्र में शोक
बाजपुर। नैनीताल रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजपुर के ग्राम मुंडियाकलां निवासी साहिल बाइक से ग्राम बरहनी स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था। इसी दौरान नैनीताल रोड पर ग्राम नमूना के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर बाजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार यह मामला सड़क दुर्घटना से संबंधित है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम