नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाए अश्लील वीडियो – दो नाबालिकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दो नाबालिग आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया, इसके बाद उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। धमकियों से भयभीत किशोरी कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने साहस जुटाकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। किशोरी की आपबीती सुनते ही परिजन तुरंत रामनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीडि़ता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के तहत नियम अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119