जहर गटकने से युवती की मौत
हरिद्वार। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के चलते एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन युवती की मौत हो गई। ज्वालापुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि रुचि (25) पुत्री पवन, निवासी मोहल्ला झाड़ान ने 12 दिसंबर को संदिग्ध हालात में जहर गटक लिया था।
अस्पताल में उपचार के बाद उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गय था। एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन युवती की मौत हो गई। बताया कि मेमो मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसके बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। बताया कि युवती के जहर खाने की वजह की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन