uttarakhand-बिना फोन, मैसेज या लिंक के क्लिक के खाते से उड़ाए 1.86 लाख रुपये

खबर शेयर करें 👉

–दो बार में हुई 93-93 हजार रुपये की निकासी, साइबर सेल ने शुरू की जांच

हल्द्वानी। साइबर ठगी के नए तरीकों के बीच हल्द्वानी में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित के मोबाइल पर न कोई फोन आया, न कोई संदेश मिला और न ही उसने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। इसके बावजूद दो दिन में उसके बैंक खाते से 1.86 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोटाहल्दू विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा -ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार शहर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर और 21 सितंबर को उसके बैंक खाते से 93-93 हजार रुपये की दो निकासी हुईं। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने पर उसने बैंक से संपर्क कर लेनदेन की जानकारी जुटाई। इसके बाद उसे पता चला कि कुल 1.86 लाख रुपये साइबर अपराध के जरिए निकाले गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास -मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित के मुताबिक दोनों घटनाओं के दौरान उसके मोबाइल पर न तो कोई फोन कॉल आया, न कोई मैसेज मिला और न ही उसने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था। इसके बावजूद खाते से इतनी बड़ी रकम निकल गई। पीड़ित ने आशंका जताई कि साइबर ठगों ने किसी तकनीकी माध्यम का इस्तेमाल कर खाते से रकम निकाली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच साइबर सेल को भेजी गई है। पुलिस दोनों निकासी के लेनदेन, बैंकिंग विवरण और उससे जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119