चोरी के मामले में 02 गिरफ्तार, एक नाबालिग को लिया संरक्षण में

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर में बावन सीढ़ी के पास हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में दो बालिग और एक नाबालिग शामिल थे। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है, जबकि नाबालिग को फिलहाल संरक्षण में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूपाल कुमार निवासी उप्रेतीखोला ने उसके ड्रोन कैमरा, निकॉन, सोनी कैमरे, नगदी, मैमोरी कार्ड, हार्डडिस्क आदि चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर पर कोतवाली में धारा 305(ए)/317 बीएनएस के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप

कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी दीपक सिंह वाणी निवासी ढुंगाधारा और दीपांशु बिष्ट निवासी बल्टा भल्यूड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे आरोपी के नाबालिग होने पर उसे संरक्षण में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से अब तक 50 हजार रुपये कीमत का निकॉन का कैमरा बरामद हुआ है। पूछताछ कर अन्य सामान बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस टीम में धारानौला चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार, एएसआई नवीन सिंह बोहरा, खुशाल राम, सोनू कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119