4.37 लाख के गांजे के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा। थाना देघाट टीम ने रविवार को स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से कुल 17.5 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4.37 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान पीयूष चन्द्रा और मौ. हुसैन के रूप में हुई है। ये दोनों तस्कर गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे और उसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त, हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, अमित यादव, कांस्टेबल नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न