उत्तराखंड…हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने आदतन अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार अजीम अंसारी पुत्र शफीक अंसारी निवासी मल्ला दनिया, राजपुरा के आपराधिक रिकॉर्ड और लगातार संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत जिला मजिस्ट्रेट को आख्या भेजी गई थी। आख्या के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने उसे छह माह के लिए अल्मोड़ा जनपद की सीमा से बाहर रखने का आदेश जारी किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा और पुलिस टीम ने आदेश का पालन कराते हुए पहले आरोपी के मोहल्ले में मुनादी कराई, इसके बाद उसे क्वारब मार्ग से अल्मोड़ा जनपद की सीमा से बाहर नैनीताल जनपद की सीमा तक छोड़कर जिला बदर की कार्रवाई पूरी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जिला बदर की छह माह की अवधि के दौरान अजीम अंसारी अल्मोड़ा जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119