उत्तराखंड…प्रेमिका से मिलने आया युवक भीड़ के हत्थे चढ़ा, पुलिस ने बचाया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर स्थिति को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, युवती अपने परिजनों के साथ जगजीतपुर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है, जबकि युवक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। दोनों को साथ देखने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान युवक के दूसरे समुदाय से होने की बात सामने आने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका युवती के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध है और वह उससे मिलने पहले भी कई बार हरिद्वार आ चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली

घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित थाने ले गई। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119