उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग की भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए व्यापक एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 18 से 22 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की आशंका को देखते हुए राहत एवं बचाव दलों को पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

19 जुलाई को नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट तथा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 21 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि 22 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी, जिला आपदा परिचालन केंद्रों को 24 घंटे सक्रिय रखने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने तथा भूस्खलन संभावित मार्गों पर मशीनरी और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

उन्होंने प्रदेशवासियों, चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों, गदेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में 112, 1070 और 1077 पर संपर्क करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119