उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर मानसून के मद्देनज़र अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र 24 घंटे अलर्ट मोड में संचालित रहे और किसी भी आपदा संबंधी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आपदा संबंधी सूचनाओं के प्राप्त होने, उनके अभिलेखीकरण, संधारण तथा समयबद्ध कार्रवाई से जुड़े रजिस्टरों और अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में सूचना का तत्काल संकलन, सही अभिलेखीकरण और संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बेहद जरूरी है। साथ ही सभी रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

इस दौरान आयुक्त ने जिला आपदा परिचालन केंद्र में निर्माणाधीन नए बैठक कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आपदा प्रबंधन से जुड़ी बैठकों और समन्वय कार्यों का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119