खनन व्यवसायी पर अवैध खनन के मामले में लगा सवा करोड़ का जुर्माना
कोटद्वार। नजीबाबाद क्षेत्र के सुंदरवाली में करीब चार माह से चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
डीएम उमेश मिश्रा ने पहले हुई शिकायतों और पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए निर्धारित समय से डेढ़ माह पूर्व ही कोटद्वार के खनन व्यवसायी गौरव अग्रवाल का पट्टा निरस्त करने के साथ ही उस पर सवा करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले करीब तीन करोड़ का जुर्माना लग चुका है। साढ़े चार माह पहले सुंदरवाली में करीब सवा दो हेक्टेयर जमीन पर आरबीएम की खुदाई का पट्टा कोटद्वार निवासी गौरव अग्रवाल के नाम जिला प्रशासन ने स्वीकृत किया था।
नजीबाबाद वन विभाग ने प्रशासन को निर्धारित जगह से अलग खुदाई करने का पत्र लिखा। इस पर तत्कालीन डीएम रमाकांत पांडेय ने 20 अप्रैल को 2.38 करोड़ रुपये , 23 मई को 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बावजूद इसके पट्टे की जमीन से अलग खनन का काम जारी रहा।
प्रशासन ने उस जगह की जांच कराई जिसमें पूरी गड़बड़ी सामने आ गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में सात दिवसीय योग शिविर का समापन -स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का दिया संदेश
उत्तराखंड…पेड़ से फंदे पर लटका मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव, पुलिस जांच में जुटी
जोनल स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर मोटाहल्दू के रूद्र जोशी ने जीते तीन गोल्ड –चैंपियनशिप पर किया कब्जा, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया सम्मानित