मंगलवार व शुक्रवार को मोटाहल्दू में बनेंगे लाइसेंस के मेडिकल, ग्राम प्रधान सीमा की पहल लाई रंग

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। ग्राम सभा जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक की पहल लाई रंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में एक बार फिर से ड्राइविंग लाइसेंस रिनिवल के लिए स्वास्थ्य मेडिकल बनने शुरू हो गए है। विगत चार, पांच महीनों से अब तक अज्ञात कारणों के चलते मेडिकल बनने बंद हो गए थे।

जिसकी सूचना मिलते ही जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में संपर्क किया और मेडिकल ना बनने के कारणों का पता लगाया जिसके बाद उन्होंने सीएमओ नैनीताल व परिवहन विभाग के अधिकारियों से पत्राचार के माध्यम से व दूरभाष के द्वारा उक्त घटनाक्रम से अवगत कराया प्रधान ने कार्यवाही न होने पर आरपार की जंग का एलान कर दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा

पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए सीएमओ नैनीताल भागीरथी जोशी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के नाम एक आदेश जारी किया है जिसमें पुनः लाइसेंस रिनुअल करने को लेकर मेडिकल बनाने को कहा गया है। अभी भी प्रथम बार लाइसेंस बनवाने वाले आवेदककर्ता को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी जाना पड़ेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार

इधर जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग व सीएमओ नैनीताल द्वारा जनहित में एक अच्छा निर्णय लिया है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे, यहां मेडिकल बनना बन्द होने से आसपास के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, उन्होंने बताया हजारों की आबादी में हलद्वानी बेस चिकित्सालय के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू ही एकमात्र ऐसा चिकित्सालय है जहाँ ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल बनाए जाते है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पांडे का कहना है कि सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को लाइसेंस रिनुअल को लेकर मेडिकल बनाए जाएंगे, उन्हें सीएमओ कार्यालय से एक आदेश प्राप्त हुआ है जिसके तहत मंगलवार से एक बार फिर से स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल होना शुरू हो जाएंगे। इस दौरान समाजसेवी कीर्ति पाठक, उप प्रधान राकेश कविदयाल मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119