सोमेश्वर में दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर युवती की हत्या
सोमेश्वर। सोमेश्वर यहां दिनदहाड़े एक युवती की हत्या से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।सोमेश्वर तहसील के चनौदा गांव में दिन दहाड़े एक युवती की उसके ही घर में हत्या करके हत्यारा फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना आज दोपहर बाद तीन बजे के आसपास की है। सोमेश्वर के चनौदा गांव में रहने वाले हरीश सिंह बोरा की 19 वर्षीय बेटी अंजलि बोरा का शव उनके घर पर ही लहुलूहान हालत में पाया गया। सूचना के बाद सोमेश्वर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति युवती से मिलने रोज उसके घर आता था। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल