आईजीआई एयरपोर्ट पर 10.27 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, यात्री गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई।


सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, आरोपी 31 दिसंबर को बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था और अगले दिन कोलंबो के लिए रवाना होना था। आव्रजन मंजूरी के बाद यात्री ने एयरलाइन से अपना चेक-इन किया हुआ सामान उतारने का अनुरोध किया, जिससे अधिकारियों को संदेह हुआ।
ड्यूटी पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री को निजी सामान की जांच के लिए ले जाया। विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि विस्तृत जांच के दौरान एक काले रंग के ट्रॉली बैग से हरे रंग के मादक पदार्थ से भरे 11 पॉलीथीन पैकेट बरामद किए गए, जिनके गांजा होने का संदेह था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि बरामद मादक पदार्थ प्रथम दृष्टया गांजा है। सीमा शुल्क विभाग के मुताबिक, जब्त प्रतिबंधित पदार्थ का अनुमानित बाजार मूल्य 10.27 करोड़ रुपये है। मामले में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119