हल्द्वानी में 11वीं की छात्रा लापता -पड़ोसी युवक पर अपहरण का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र से 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।


पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चार बच्चे हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी एक जनवरी को सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला हिमांशु नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उक्त युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर चुका था। जब इस संबंध में युवक के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने युवक के साथ बेटी की शादी कराने की बात कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


परिजनों ने पुलिस से शीघ्र छात्रा को बरामद करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी की आशंका से बचा जा सके। इस मामले में कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119