10 रुपए के नोट ने पुलिस को रेपिस्ट तक पहुंचाया, 8 साल की बच्ची को बनाया था दरिंदगी का शिकार
इंदौर। यहां 8 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के आरोपी
को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी तक पुलिस 10-10 के नोटों को सुराग की तरह प्रयोग करके पहुंची। आरोपी का नाम जावेद है। पुलिस ने आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में पूरे मामले को चलाने की बात कही है। यह शर्मनाक घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है।
आरोपी जावेद ठेकेदारी करता है और मजदूरी करने वाले परिवार की 8 साल की बच्ची को वह साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। ठेकेदार जावेद ने बच्ची के परिजनों को काम के लिए शहर से दूर भेज दिया था। ठेकेदार ने वारदात के बाद जुबान बंद रखने के लिए बच्ची को दस-दस रुपये के दो नोट भी दिये थे और
पुलिस ने इन्हीं नोटों के सहारे आरोपी को दबोच लिया। बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार