उत्तराखंड : जमीन दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये हड़पे -सगे भाई समेत दो पर मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून । जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 27 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सगे भाई समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले 45 लाख रुपये लिए और बाद में 18 लाख रुपये लौटाकर शेष रकम देने से इनकार कर दिया।

लक्की बाग निवासी शमीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके सगे भाई शकील अहमद और उसके सहयोगी नदीम अहमद ने भारूवाला ग्रांट में 1200 वर्ग गज जमीन दिलाने का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि दोनों ने खुद को विश्वसनीय दिखाकर बैंकिंग माध्यमों, चेक और यूपीआई के जरिए उनसे कुल 45 लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्हें पता चला कि जमीन का सौदा फर्जी था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  क्षेत्र पंचायतों को फिर मिलेगी निधि, ब्लॉक प्रमुखों का मानदेय और भत्ते बढ़ाने की तैयारी -सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं

पीड़ित के अनुसार, मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में करने के बाद पुलिस जांच के दौरान आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार की थी। इसके बाद 10 जून 2025 को लिखित समझौता हुआ, जिसके तहत आरोपियों ने 18 लाख रुपये वापस कर दिए और शेष 27 लाख रुपये जल्द लौटाने का वादा किया। हालांकि, आरोप है कि बाद में वे अपने वादे से मुकर गए और पीड़ित को जान से मारने की धमकी देने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवजात की सांस थमने पर पहला मिनट अहम -पुनर्जीवन तकनीक से बचाई जा सकती है जान

शमीम अहमद ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अपने स्थानीय प्रभाव का इस्तेमाल कर कार्रवाई से बचता रहा। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119