Uk- धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत -दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी सुभाष सिंह (37) पुत्र पूरन सिंह पिछले कुछ वर्षों से पटपुरा में किराये का कमरा लेकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। शनिवार देर शाम वह बाइक से पटपुरा लौट रहा था। इसी दौरान धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जमीन दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये हड़पे -सगे भाई समेत दो पर मुकदमा

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा से घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय सुभाष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : स्कूटी की टक्कर से राहगीर की मौत -टक्कर मारकर चालक फरार

इसके बाद परिजन शव को उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी दौरे पर -विंटेज ग्रीन में कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

मृतक अपने पीछे दो पुत्र देव (11) और शिवा (7) को छोड़ गया है। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119