एटीएम क्लोनिंग से ठगी करने का 10 हजार का ईनामी हरियाणा से गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। एटीएम क्लोनिंग से ठगी करने के वांछित को रानीखेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एटीएम क्लोनिंग कर ठगी करने का अभियुक्त ओमपाल गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2018 में मफरुरी में आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था, अभियुक्त ओमपाल तब से लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु स्थायी गैर जमानती वारंट जारी किया गया था तथा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चन्द्र पंत के नेतृत्व में ईनामी अभियुक्त ओमपाल की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा गहन सुरागरसी/पतारसी करते हुए अथक प्रयासों के उपरांत शनिवार 05 अगस्त को अभियुक्त ओमपाल निवासी कलिंगा सवाईपाना, भिवानी, हरियाणा को बहादुरगढ़, हरियाणा से गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत लाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

जिसे विधिक कार्यवाही के उपरान्त रविवार 06 अगस्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त ओमपाल के जनपद चमोली में भी वांछित चल रहा है इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु जनपद चमोली को भी पत्राचार किया गया है। यहाँ पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चन्द्र पंत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक  सुनील सिंह बिष्ट, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, मो अकरम कोतवाली रानीखेत से शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119