स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली में 10 हजार पुलिस कर्मी व ड्रोन रोधी प्रणाली तैनात…

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी और 3,000 यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। साथ में सुरक्षाकर्मियों को विस्फोटक या संदिग्ध वस्तुओं का पता लगाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी से भी लैस किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्वतंत्रता दिवस में दो दिन शेष रह गए हैं जब 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसके मद्देनजर ऐतिहासिक इमारत पर सुरक्षा के कई स्तर बनाए जाएंगे।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्मियों की तैनाती के अलावा, सीसीटीवी कैमरों और चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी ताकि आयोजन स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा ‘ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम’ भी तैनात की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार

अधिकारी ने बताया कि पहली बार लाल किले के पांच पार्किंग क्षेत्रों में वाहनों के नीचे विस्फोटक, हथियार या प्रतिबंधित सामान की जांच के लिए ‘अंडर-व्हीकल सर्विलांस सिस्टम’ (यूवीएसएस) तैनात किए जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त को लाल किले में प्रवेश केवल निमंत्रण पत्र के माध्यम से ही होगा तथा केवल लेबल लगे वाहनों को ही इसके आसपास जाने की अनुमति होगी।

अधिकारी ने बताया कि भीड़ पर नजर रखने के लिए ‘हेडकाउंट कैमरे’ और लावारिस या संदिग्ध वस्तुओं को चिह्नित करने के लिए उपकरण भी लगाए जाएंगे, जबकि घुसपैठ का पता लगाने वाले कैमरे प्रतिबंधित क्षेत्रों की निगरानी करेंगे।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस बी के सिंह ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) और उपायुक्तों को अपने-अपने अधिकारक्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम

अधिकारी ने कहा, ‘‘लाल किले के पास मौजूद ऊंची इमारतों की सुरक्षा के लिए स्नाइपर और छतों पर निगरानी करने वाली टीम तैनात की जाएंगी। वहीं, जिन इलाकों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है, वहां लोगों की आवाजाही सख्ती से नियंत्रित की जाएगी।’’

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विभिन्न सुरक्षा अभ्यासों, रात्रि गश्त और पैदल गश्त बढ़ाने के अलावा, संवेदनशील क्षेत्रों में जमीनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए सादे कपड़ों में निगरानी टीमों को तैनात किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘साइबर इकाइयों द्वारा सोशल मीडिया मंचों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि शांति भंग करने वाले किसी भी संभावित ऑनलाइन खतरे या गलत सूचना अभियान का पता लगाया जा सके और उसे बेअसर किया जा सके।’’

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों और विशेष कमांडो सहित 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और 3,000 यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय में तोड़फोड़-रोधी जांच, वाहन बैरिकेडिंग और सत्यापन अभियान तेज किए जा रहे हैं।

आयुक्त सिंह ने दो अगस्त से 16 अगस्त के बीच दिल्ली के आसमान में पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, ड्रोन, हॉट एयर बैलून और अन्य रिमोट संचालित वायु वाहनों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश भी जारी किया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने सख्त निर्देश जारी करते हुए 14 अगस्त को रात 10 बजे के बाद व्यावसायिक वाहनों के राजधानी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119