घर की छत पर खेल रही बच्ची की करंट लगने से मौत
हल्द्वानी। घर की छत पर खेल रही एक बच्ची को करंट लग गया। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी लाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार भीमताल क्षेत्र के संगुडी गांव में रहने वाले दिलशाद खान परिवार के साथ रहता है।
बताया जा रहा कि दिलशाद की छह वर्षीय बेटी अलीना बीते मंगलवार को घर की छत पर खेल रही थी तभी छत पर पड़े बिजली की तार से उसे करंट लग गया। करंट लगते ही मासूम छत पर अचेत पड़ गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौपन दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज