103 वर्षीय पूर्व सैनिक का निधन, गंगोलीहाट क्षेत्र में शोक की लहर
हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट। उमेद सिंह खाती पुत्र पूरन सिंह खाती निवासी मल्लागर्खा उम्र 103 वर्ष, द्वितीय विश्व युद्ध लड़ा । 1941 से 1947 तक E , M ,C में रहे। ईरान ,इराक आदि देशों में रहे भारत आजाद होने पर घर भेज दिया वर्तमान में सरकार की ओर से ₹10000 की प्रतिमाह आर्थिक सहयोग राशि दी जाती थी , स्वर्गीय उमेद सिंह के 4 पुत्र दो पुत्रियां है , एक पुत्र भी कई वर्ष पूर्व सेना से तथा एक पुत्र शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
सबसे छोटे पुत्र त्रिभुवन सिंह खाती गंगोलीहाट में कई वर्ष पूर्व से हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, स्वर्गीय उमेद सिंह लंबे समय से गंगोलीहाट में ही अपने सबसे छोटे पुत्र के साथ रहते थे । पौते पोतियों की भी कई वर्ष पूर्व शादियां हो चुकी है विगत रात्रि को अचानक उनका देहावसान हो गया है उनका अंतिम संस्कार स्थानीय रामेश्वर घाट में किया गया उनकी शव यात्रा में व्यापारी व भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे उनके निधन पर व्यापार संघ सहित कई संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार