धूमधाम से मनाया तीनों सुन्दर जोडियों ने एक साथ करवाचौथ का पर्व

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैण( अल्मोडा़) नगर पंचायत भिकियासैण सहित आसपास के कुछ क्षेत्रों में करवाचौथ पर निर्जला व्रत रहकर महिलाओं ने चांँद का दीदार किए। शाम को चांद निकलने से पहले पूजा अर्चना कर बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं ने पति से अनेक उपहार भी प्राप्त किए। गुरुवार को करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ सुहागिनों ने व्रत रखा। करवाचौथ पर सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर करवा की पूजा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार


इसी क्रम में आज लगभग -10बजे भिकियासैण नगर पंचायत भिकियासैण के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स बसन्त चौधरी उनकी पत्नी नीलम चौधरी, उनके अनुज चन्द्र प्रकाश चौधरी उनकी पत्नी सरोज चौधरी के सांथ ही उनके परम मित्र बिमल चनियाल उनकी पत्नी बाँबी चनियाल (सनराईज स्कूल व गाँड ग्रेस स्कूल) में तीनों ने एक सांथ करवाचौथ का पर्व मनाया। सभी ने उनके शुभचिन्तको ने उन्हें ढेर सारी हार्दिक बधाई देकर शुभकामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119