स्वास्थ्य विभाग में 1046 चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्रों की होगी भर्ती, आउटसोर्स से जल्द नियुक्ति

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में वर्षों से रिक्त पड़े 1046 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रों के पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इन पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

अस्पतालों में बुनियादी ढांचे, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था को भी चाक-चौबंद करने का निर्णय लिया गया है।


उन्होंने बताया कि प्रदेश की चिकित्सा इकाइयों एवं विभागीय कार्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े कुल 1046 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 680 चतुर्थ श्रेणी कार्मिक एवं 366 पर्यावरण मित्र शामिल हैं।
चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के रिक्त पदों में हरिद्वार में 89, नैनीताल में 196, पौड़ी में 40, चमोली में 131, उत्तरकाशी में 38, अल्मोड़ा में 31, बागेश्वर में 10, पिथौरागढ़ में 99, चंपावत में 25 तथा स्वास्थ्य महानिदेशालय में 21 पद शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


वहीं पर्यावरण मित्रों के पदों में हरिद्वार में 21, नैनीताल में 136, पौड़ी में 37, चमोली में 43, उत्तरकाशी में 36, अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 15, पिथौरागढ़ में 43, चंपावत में 15 तथा स्वास्थ्य महानिदेशालय में 4 पद रिक्त हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


डॉ. रावत ने बताया कि इन सभी पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए आउटसोर्सिंग कंपनी के चयन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि युवाओं को शीघ्र नियुक्ति दी जा सके।


उन्होंने यह भी बताया कि रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून एवं ऊधमसिंह नगर जनपदों में चतुर्थ श्रेणी एवं पर्यावरण मित्रों की भर्ती प्रक्रिया पहले ही प्रारंभ कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119