जिले में 109 परीक्षा केंद्रों में होगी बोर्ड परीक्षा
हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर शनिवार को भीमताल विकास भवन में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक की। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीईओ ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 11,269 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 10,890 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
इसके लिए विभाग की ओर से 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत ने कहा कि जल्द बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से परीक्षा को लेकर पूर्ण तैयारी समय से पूरी करने को कहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार