बेटे के रेप के केस में फंसने का डर बनाकर डाक्टर से ठगे 12.40 लाख

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र निवासी डाक्टर डा. दीपिका आहुजा मसूरी रोड निजी अस्पताल में कार्यरत हैं । उन्हें बीते 25 जुलाई को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसएचओ विजय साहू बताया। दावा किया कि उनका बेटा और तीन अन्य लड़के दस दिन पहले बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

फोन करने वाले ने कहा कि वह यकीन करता है कि उनका बेटा निर्दोष है। पर उसे छोड़ने के लिए पैसे देने होंगे। कॉल में डॉ. आहुजा ने अपने बेटे की रोती हुई आवाज सुनी, जैसे कि उसे पीटा जा रहा हो। कॉलर ने महिला को डराया कि उनका फोन टैप किया गया है। किसी से संपर्क नहीं करें। इस तरह डाक्टर घबरा गई। पहले उन्होंने अपने गूगल पे के जरिए आरोपी को दो ट्रांजेक्शन में 90 रुपये भेजे। इसे बाद दबाव में आई महिला अपने बैंक गई और आरोपी के बताए खाते में तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में साढ़े 11 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

इसके बाद महिला की बहू घर पहुंची। पुत्र वधू को घटना का पता लगा तो पति को फोन किया। वह विधौली स्थित जिस संस्थान में नौकरी करते हैं वहां सुरक्षित थे। इसके बाद महिला को पता लगा कि डराकर साइबर ठगों ने चूना लगाया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज मैनवाल बताया कि महिला डाक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119