सत्यापन के दौरान 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया
हल्द्वानी में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 12 लोग संदिग्ध मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर थाने में बिठाया गया है। इनके पास यहां रहने या काम करने से संबंधित कोई प्रमाण पत्र वैध नहीं मिले। इसके अलावा पुलिस ने 21 मकान मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाए जाने के लिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में कुल 218 लोगों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 20 मकान मालिकों के कोर्ट के दस-दस हजार रुपये के चालान किए। जिनसे दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं एक मकान मालिक पर पांच हजार का नकद चालान किया गया। वहीं 13 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 8500 रुपये का जुर्माना वूसला गया। अभियान की टीम में सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल राजेश यादव, एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव दिनेश जोशी समेत अन्य रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न