हल्द्वानी में अवैध रूप से चल रहे थे 13 मदरसे -प्रशासन ने किए सील
हल्द्वानी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में रविवार को हल्द्वानी नगर क्षेत्रातर्गत बिना पंजीकृत अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए 13 मदरसों को सील किए। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रशासन की टीम द्वारा सर्वे की गई, जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत कुल 18 मदरसे मिले, जो बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे, जो नियम विरुद्ध थे। उनके सील करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने अवगत कराया कि सोमवार को भी यह अभियान चलेगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक(सिटी) प्रकाश चन्द्र, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी,नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पाण्डे, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ सहित विभिन्न थानाध्यक्ष अन्य उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन