पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश से भारी तबाही -17 सड़कें बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में बीते 48 घंटों से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रहे भूस्खलन, बोल्डर गिरने और सड़कों पर मलबा आने से जिले के अधिकांश प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्गों के बाधित होने से कई इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट के समीप पहाड़ी से लगातार भारी बोल्डर और मलबा गिर रहा है। इसके चलते पिछले करीब 36 घंटे से यातायात ठप है और हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। कूलागाड़ के पास भी मलबा आने से हाईवे बंद है।

वहीं, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर गस्कू और मलघाट के पास भारी बोल्डर गिरने तथा एस-बैंड के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से चीन सीमा की ओर आवाजाही प्रभावित हुई है। मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर भी विशालकाय बोल्डर गिरने से यातायात पूरी तरह बंद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देश के प्रतिष्ठित 22 कंपनियों पर दो साल की रोक, IIT प्लेसमेंट में सख्ती

धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर को पार कर गई है। इसके बाद नदी किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते जिले के करीब 17 संपर्क मार्ग बंद हैं, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग बंद मार्गों को खोलने के लिए राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119