उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट -पहाड़ों में भूस्खलन और बादल फटने की आशंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मौसम प्रणाली के सक्रिय प्रभाव के चलते उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ भूस्खलन और बादल फटने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम प्रणाली धीरे-धीरे मध्य भारत से उत्तर और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है।


हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में फिलहाल हल्की बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 28 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। दिल्ली में भारी बारिश की संभावना कम है और यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : भूमि की पैमाइश के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रविवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को 20 साल की सजा -50 हजार जुर्माना


पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ ओडिशा तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। समुद्र की खराब स्थिति को देखते हुए मछुआरों को अगले 12 घंटे तक इन क्षेत्रों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119