uttarakhand-पुश्तैनी जमीन के लिए मां की हत्या की साजिश -बेटी और प्रेमी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रायवाला में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उनकी बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुश्तैनी जमीन में हिस्सा नहीं मिलने को लेकर शिल्पा का अपनी मां और भाई से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने मां की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को खजानी देवी अपने घर से लापता थीं। उनके घर के गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने ताला तोड़कर घर के अंदर देखा तो खजानी देवी बाथरूम में मृत पड़ी मिलीं। मामले में 22 सितंबर को रायवाला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत -हादसे के बाद गदरपुर में पलटी कार

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने छह टीमों का गठन किया। एफएसएल और फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की भी जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को शिल्पा के पुश्तैनी जमीन को लेकर मां से विवाद और उसके परिचित शिव नारायण की घटना से पहले आसपास मौजूदगी के साक्ष्य मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कोटाबाग महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव: छह पदों के लिए सात नामांकन वैध

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में शिव नारायण ने शिल्पा के कहने पर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद 26 सितंबर को शिल्पा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि शिल्पा ने शिव नारायण को खजानी देवी के बारे में यह कहकर गुमराह किया था कि वह उसकी सौतेली मां हैं। शिल्पा ने उसे मां की मौत के बाद जमीन में हिस्सा मिलने और जमीन बेचकर दोनों के साथ गृहस्थी बसाने का लालच दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को 20 साल की सजा -50 हजार जुर्माना

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत शिव नारायण 21 सितंबर को खजानी देवी के घर पहुंचा और मौका देखकर उनका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने घर के गेट पर बाहर से ताला लगाया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119