13 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। फांसी के फंदे से झूलकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 13 वर्षीय शगुन पुत्री रघुवंश सिंह ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाल चिकित्सा के क्षेत्र में हल्द्वानी की उपलब्धि : डॉ. ऋतु रखोलिया को मिला एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड

प्रातः जब रघुवंश सिंह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठे तो शगुन का शव चुन्नी के सहारे पंखे से झूलता मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119