16 साल की किशोरी घर से निकली और फिर नहीं लौटी, हल्द्वानी में हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी इलाके से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बीते 16 मई की शाम घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही संभावित स्थानों पर जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119